Chapter -1 Introduction to Computer Part 2

Chapter -1 Introduction to Computer Part 2

August 23, 2020 by Balmukund Maurya

यह वीडियो O Level New Syllabus Information Technology Tools and Network Basics (M1-R5) पर आधारित है, इस वीडियो में Chapter -1 Introduction to Computer के निम्नलिखित टॉपिक्स को विस्तार से बताया गया है।

  1. कंप्यूटर की पीढ़िया (Computer Generations)
    1. First Generation
    2. Second Generation
    3. Third Generation
    4. Fourth Generation
    5. Fifth Generation
  2. कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of computer System)
  3. कंप्यूटर के मूल अनुप्रयोग (Basic applications of computer)

इसमें उदाहरण के साथ विषय से सम्बंधित महत्त्व पूर्ण पॉइंट्स को विस्तार से बताया गया है जहा से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते है। इस वीडियो को आप पूरा देखे और साथ में महत्व पूर्ण पॉइंट्स को लिखते रहे।


Part-1                                    Part-3

  • इस वीडियो में दिए गए विषयो से सम्बंधित किसी प्रश्न को पूछने के लिए निचे दिए गए कमेंट्स बॉक्स में अपना प्रश्न पूछे, आप के द्वारा पूछे गए प्रश्नो का उत्तर कमेंट्स में रिप्लाई कर दिया जायेगा।
  • उम्मीद है आप को इस वीडियो में बताये गए सभी विषयो पर महत्व पूर्ण जानकारी मिली होगी।

इस वीडियो से सम्बंधित आप अपने विचार निचे कमेंट्स बॉक्स में व्यक्त करे, आप के कमेंट्स हमे अपने स्टडी मटेरियल को और अच्छा बनाने में मदत करते है।
धन्यबाद !

O Level Exam से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए Links पर Click करे।

Study Material Click

Model Paper Click

Paper Solutions Click

E-Books & PDF Click

Application of Computers

Application of Computers

October 27, 2018 by Balmukund Maurya

APPLICATION OF COMPUTERS (कंप्यूटर के अनुप्रयोग)

आधुनिक जीवन में कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है| हम अपनी दिनचर्या में कंप्यूटर को कई अलग-अलग जगहों में कई अलग-अलग कार्यों के लिए उपयोग करते हैं , जिससे हमारा कार्य करने का तरीका और कार्य करने की गति में काफी ज्यादा सहायता मिलती है|  कंप्यूटर एक ऐसा यंत्र है जिसका प्रयोग भारी मात्रा में हमारे आधुनिक जीवन को और सरल बनाने के लिए उपयोग किया जाने लगा है , जिससे हमें कई तरह के जटिल कार्यों को बहुत आसानी से करने में मदद मिलती है| कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए किया जाता है| कंप्यूटर आने वाले दिनों में हमारे विभिन्न प्रकार के कार्यों को और सरल व सुगम बनाने की तरफ अग्रसर हो रहा है जिसका उपयोग आने वाले दिनों में बहुत तेजी से बढ़ता रहेगा और हमारी दिनचर्या में शामिल होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यों को कंप्यूटर के द्वारा हम बहुत ही आसानी से कर पाएंगे|

1. Education (शिक्षा)

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है | वर्तमान समय में कंप्यूटर की वजह से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा की गई खोजों और उनके द्वारा तैयार किए गए पाठ्यक्रमों को स्टूडेंट्स के साथ साझा करने में मदद मिलती है|  कंप्यूटर की वजह से हम अपने विभिन्न रिसर्च कार्यों को बहुत ही सरलता से कर पाने में सहायता मिलती है| विभिन्न प्रकार के प्रैक्टिकल को सिमुलेशन की मदद से बहुत आसानी से समझा जा सकता है | इंटरनेट के प्रयोग से शिक्षा के क्षेत्र में जानकारियों को साझा करने में काफी सहायता मिलती है |

2.Banks (बैंक)

बैंकिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है|  आज हम घर बैठे अपने बैंक खाते की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से किसी भी समय ले सकते हैं या हम चाहे तो अपने बैंक खाते से इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके किसी भी दूसरे के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं जिसकी सुविधा हमें कंप्यूटर के द्वारा ही संभव हुई है| बैंकिंग सेक्टर में विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड को रखने के लिए कंप्यूटर एक सरल माध्यम है जहां से जानकारियों को इकट्ठा करना और जानकारियों को निकालना बहुत ही आसान होता है और उनको बहुत आसानी से साझा भी किया जा सकता है|

3.Communication (संचार)

आधुनिक युग में संचार के लिए इंटरनेट एक सरल माध्यम है जो कम खर्चीला और ज्यादा तेजी से कार्य करने वाला है|  इंटरनेट के उपयोग से हम अपने संदेशों को किसी भी टाइम दुनिया में किसी भी कोने में बैठे किसी भी इंसान को भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं|

इंटरनेट पर सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपने विचारों को लोगों के साथ साझा कर सकते हैं|  आज के युग में इंटरनेट का सबसे ज्यादा उपयोग कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है क्योंकि यह सबसे सरल और आसान तरीका है| कम्युनिकेशन के लिए हम विभिन्न प्रकार के तरीकों का उपयोग करते हैं जैसे ईमेल ,चैट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग etc.

4.Medicine (चिकित्सा)

चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग शरीर के अंदर बीमारियों का पता लगाने उनका विश्लेषण करने तथा उनके निदान दिलाने में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है| अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस ,सीटी स्कैन , एक्सरे आदमी कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है|

5.Air-lines and Railway Reservation (एयर लाइनों और रेलवे आरक्षण)

कंप्यूटर के उपयोग से घर बैठे एयरलाइन रिजर्वेशन, रेलवे रिजर्वेशन आसानी से कर पाते हैं|  जिसकी वजह से समय की बचत होती है| फ्लाइट और ट्रेन की आने जाने से संबंधित बहुत सी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं जैसे किसी एक स्थान से दूसरे स्थान तक कौन-कौन सी ट्रेनें  या फ्लाइट जाती है उसका समय क्या है| इससे हमें यातायात सहायता मिलती है|

6.Recreation (मनोरंजन)

मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है|  सिनेमाघरों टेलीविजन कार्यक्रमों तथा वीडियो गेम में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है | मल्टीमीडिया  ने तो हमारे मनोरंजन तरीका ही बदल दिया है| 3D गेम , 3D पिक्चर जैसी चीजें मनोरंजन के क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं|

7.Administration (प्रशासन)

प्रशासनिक कार्यो के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है| प्रशासन में पारदर्शिता लाने, सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने तथा  विभिन्न प्रशासनिक विभागों में बेहतर तालमेल के लिए ई गवर्नेंस का उपयोग किया जाता है |

8.Security (सुरक्षा)

सुरक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का अलग अलग तरीके से प्रयोग किया जाता है मिसाइल, रडार,  वायुयान नियंत्रण आदि में कंप्यूटर का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है| कंप्यूटर के उपयोग से सुरक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बना पाना संभव हुआ है|

9.Commerce (व्यापार)

व्यापार के क्षेत्र में  भी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है जिससे मूल्यों का निर्धारण,  मूल्यों की जानकारी जैसे जटिल कार्यों को बहुत आसानी से किया जा सकता है|

10.Science and Engineering (विज्ञान और इंजीनियरिंग)

विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग जटिल से जटिल कार्य को करने के लिए किया जाता है|  विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग से रहस्य को सुलझाने में काफी सहायता मिलती है| इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत बड़े और जटिल कार्यों को कंप्यूटर की सहायता से बहुत आसानी से किया जा सकता है जिस से पैसे और समय दोनों की बचत होती है|

11.E-Commerce (ई-कॉमर्स)

ई-कॉमर्स एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर चीजों की खरीदारी तथा बिक्री ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से की जाती है जिससे टाइम की बचत होती है और यह सिर्फ  कंप्यूटर की वजह से संभव हो पाया है| आज ई-कॉमर्स एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जहां पर सामान बेचना और खरीदना बहुत आसान है|