Computer Memory & storage

Computer Memory & storage

August 15, 2019 by Balmukund Maurya

Computer Memory & storage

(कंप्यूटर मेमोरी और भंडारण)

कंप्यूटर मेमोरी एक उपकरण है जो कंप्यूटर के डेटा और कार्यक्रमों को संग्रहीत करता है।

Types of Memory (मेमोरी के प्रकार)

मेमोरी मुख्यता दो प्रकार की होती है :

  1. मुख्य मेमोरी (Main Memory)  
  2. सहायक मेमोरी (Auxiliary Memory)

Memory Hierarchy (मेमोरी पदानुक्रम)

मेमोरी को मूलतः दो आधार पर विभाजित किया जाता है Capacity तथा Access Time.

Figure  Memory Hierarchies

Units of Memory (मेमोरी की इकाइयां)

1 BitBinary Digit
4 Bits1 Nibble
8 Bits1 Byte
1024 Bytes1 KB (Kilobyte)
1024 KB1 MB (Megabyte) = 1 Million Bytes
1024 MB1 GB (Gigabyte) = 1 Billion Bytes
1024 GB1 TB (Terabyte)
1024 TB1 PB (Petabyte)
1024 PB1 EB (Exabyte)
1024 EB1 ZB (Zettabyte)
1024 ZB1 YB (Yottabyte)
1024 YB1 Brontobyte
1024 Brontobyte1 Geopbyte

Primary Memory (Main Memory) ( मुख्य मेमोरी )

  1. Random Access Memory (RAM)
  2. Read Only Memory (ROM)

Random Access Memory (RAM)   (Volatile Memory)

RAM दो प्रकार की होती है :-

  1. Dynamic RAM (DRAM)
  2. SDRAM – Synchronous Dynamic RAM
  3. RDRAM – Rambus Dynamic RAM
  4. DDRAM – Double Data Dynamic RAM
  5. Static RAM (SRAM)
  6. Non-volatile SRAM
  7. Special SRAM
  8. Asynchronous SRAM
  9. Synchronous SRAM

Read Only Memory (ROM)   (Non Volatile Memory)

ROM के प्रकार  :-

  1. Programmable Read Only Memory (PROM)
  2. Erasable Programmable Read Only Memory (EPROM)
  3. Electronically Erasable Programmable Read Only Memory (EEPROM)

Secondary Memory (सेकेंडरी मेमोरी)

  • सेकेंडरी मेमोरी सीपीयू के बाहर होती है
  • इसकी स्टोरेज क्षमता मेन मेमोरी से अधिक होती है
  • इसकी मेन मेमोरी की तुलना में स्पीड और Cost price दोनों ही कम होते हैं
  • इसमें स्टोर किए गए डेटा को हम भविष्य में प्रयोग कर सकते हैं

Example (उदाहरण) :-

  1. मैगनटिक डिस्क (Magnetic Disk ) :– हार्ड डिस्क , फ्लॉपी डिस्क
  2. ऑप्टिकल डिस्क (Optical Disk) )   :– CD, DVD, Blu Ray Disk (BD)
  3. सॉलिड स्टेट डिस्क (SSD)              :– Pen drive/ Flash Drive

Floppy Disk

  • फ्लॉपी डिस्क एक वृत्ताकार डिस्क होती है जिसके दोनों तरफ मैग्नेटिक पदार्थ चढ़ा होता है
  • फ्लॉपी डिस्क में डाटा  ट्रैक्स एंड सेक्टर में स्टोर होता है |

  • फ्लॉपी डिस्क ड्राइव  कई अलग अलग साइज में आती है |
  • Size :- 8-inch   (80 KB)

                5¼-inch (1.2 MB)

                3½-inch (1.44 MB)  

Hard Disk

  • हार्ड डिस्क एक ही धुरी  पर लगी हुई कई वृत्ताकार चुंबकीय डिस्क का एक समूह होता है |

 Compact Disk (CD) (ऑप्टिकल डिस्क)

  • एक विशेष प्रकार की डिस्क होती है जिस पर डाटा सिर्फ एक बार लिखा जाता है फिरउसको कितनी भी बार पढ़ा जा सकता है |  यह एक प्लास्टिक की बनी हुई डिस्क होती है जिस की भीतरी परत एलमुनियम की बनी होती है | इसमें डाटा स्टोर करने की विधि मैग्नेटिक डिस्क से अलग होती है | चुंबकीय डिस्क पर चुंबकीय चिन्ह बनाए जाते हैं जब की CD पर Data Pits (गड्ढा)  और Lands (भूमि) के रूप में स्टोर किया जाता है | CD storage capacity 700MB.

DVD (Digital Versatile Disc)

  • फिलिप्स और सोनी द्वारा 1995 में DVD ऑप्टिकल डिस्क का आविष्कार और विकास किया गया। एक DVD में अधिकतम 7GB डेटा स्टोर किया जा सकता है।

Blu-ray Disc (BD)

  • सिंगल लेयर ब्लू रे डिस्क  में 25GB तथा डबल लेयर ब्लू रे डिस्क  में 50gb तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।

Virtual Memory (वर्चुअल मेमोरी )

  • वर्चुअल मेमोरी एक काल्पनिक मेमोरी है जिस में CPU अपने   निर्देशों को अस्थाई (temporary) तौर पर स्टोर करता है | वर्चुअल मेमोरी मेन मेमोरी की क्षमता को बढ़ाती है|  वर्चुअल मेमोरी का प्रयोग तब होता है जब किसी प्रोग्राम को चलाने के लिए मेन मेमोरी की छमता कम पड़ जाती है |

Cache Memory ( कैश  मेमोरी )

  • यह एक विशेष प्रकार की मेमोरी है जो CPU और मुख्या मेमोरी के बीच की मेमोरी होती है | जो की स्टैटिक रैम (SRAM) चिप का उपयोग करती है |
  • कैश मेमोरी के उपयोग से कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाती है |
  • प्रोसेसर को किसी सूचना की आवश्यकता  होती है तो सबसे पहले कैश मेमोरी में सर्च करता है कैश में डाटा न मिलने पर मुख्या मेमोरी में सर्च करता है
  • कैश मेमोरी CPU और मुख्या मेमोरी के बीच बफर का काम करती है
Basics of Hardware and Software

Basics of Hardware and Software

August 15, 2019 by Balmukund Maurya

Basics of Hardware and Software

(हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की मूल बातें)

 

1.3.1 Hardware

1.3.1.1 Central Processing Unit

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) कंप्यूटर का मस्तिष्क है, यह एक कंप्यूटर का एक हिस्सा है जो निर्देश की व्याख्या और निष्पादन करता है।

1.3.1.2 Input Device (इनपुट डिवाइस)

Input Device वे Device होते है जिनका प्रयोग कंप्यूटर में डाटा तथा निर्देशों को इनपुट के रूप में देने के लिए किया जाता है |  कंप्यूटर में उपयोग होने वाले कई तरह के इनपुट डिवाइस का उपयोग होता है,  जिनका प्रयोग हम कई अलग अलग तरह से इनपुट देने के लिए करते है | कप्म्यूटर में प्रयोग होने वाला मुख्य इनपुट डिवाइस कीबोर्ड है जिसका प्रयोग निर्देशों को टाइप करके देने के लिए किया जाता है |

Computer में प्रयोग होने वाले इनपुट डिवाइस कई प्रकार के होते है जो निम्न प्रकार है :-

  • Keyboard, Mouse
  • Digitizing Tablet
  • Track Ball
  • Joystick
  • Touch Screen
  • Light Pen
  • Speech Recognition System
  • Digital camera
  • Scanner
  • Magnetic Ink Character Recognition (MICR)
  • Optical Character Recognition (OCR)
  • Optical Mark Recognition (OMR)
  • Barcode Reader
  • Webcam or Web Camera

Keyboard (की-बोर्ड)

कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जो आम तौर पर कंप्यूटर में इनपुट देने के लिए प्रयोग किया जाता है। कीबोर्ड की सहायता से टेक्स्ट ,नंबर तथा स्पेशल चैरेक्टर को इनपुट के रूप में दिया जा सकता है । कीबोर्ड का रूप टाइप राइटर के कीबोर्ड की तरह होता है । एक सामान्य कीबोर्ड में 104 से 108 Keys होती है| कीबोर्ड में कई प्रकार की की होती हैं जैसे :- Alphabet (अक्षर), Number (अंक),  Function Key (फंक्शन की), Symbol (चिन्ह) आदि|

कीबोर्ड की संरचना के आधार पर कुंडलियों को निम्न भागों में बांटा जा सकता है:-

  1. Typing keys (1, 2, 3…, A, B, C…)
  2. Numeric keypad (numeric keys on right side)
  3. Function keys (F1, F2…. on top side)
  4. Control keys (cursor keys, ctrl, alt.…)
  5. Special-purpose keys (Enter, shift, spacebar…)

Mouse (माउस)

माउस  एक Pointing इनपुट डिवाइस है  जिसका प्रयोग ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के तहत कंप्यूटर को इनपुट देने के लिए किया जाता है|  आमतौर पर माउस में तीन बटन होते हैं जिसमें लेफ्ट बटन, राइट बटन तथा  स्क्रॉल बार जिनका प्रयोग इनपुट देने के लिए किया जाता है | माउथ को प्रयोग करने के लिए डबल क्लिक, दाया क्लिक    ड्रैग, स्क्रोलिंग आदि तरीके से प्रयोग किया जा सकता है|

माउस मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:-

  1. मैकेनिकल माउस
  2. ऑप्टिकल माउस
  3. वायरलेस माउस

1. मैकेनिकल माउस

मैकेनिकल माउस वह माउस होते हैं जिन के निचले भाग में एक रबड़ की गेंद होती है जब माउस को सतह पर घुमाया जाता है तो रबड़ की बॉल घूमती है और उससे हमारे माउस का पॉइंटर स्क्रीन पर घूमता हुआ दिखाई पड़ता है|

2. ऑप्टिकल माउस

ऑप्टिकल माउस एक नॉन मैकेनिकल माउस से जो  लेजर किरणों के आधार पर कार्य करता है जब हम माउस को किसी सताए पर कमाते हैं तो लेजर किरणों की परिवर्तन के आधार पर माउस का कर्ज़ स्क्रीन पर घूमता है जिससे हम कंप्यूटर को निर्देश दे सकते हैं या एक नए  तरह का माउस है जिसका उपयोग वर्तमान समय में अत्यधिक हो रहा है|

3. वायरलेस माउस

वायरलेस माउस को कॉर्डलेस माउस भी कहते हैं जो की तार रहित होता है और प्रयोग करने में काफी आसान होता है|  यह माउस रेडियो फ्रिकवेंसी तकनीकी के आधार पर कंप्यूटर को निर्देश देता है|  वायरलेस माउस में  मुख्यतः प्रयोग होने वाले कंपोनेंट  ट्रांसमीटर और रिसीवर होते हैं जो इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को माउस की गति तथा क्लिक की सूचना को कंप्यूटर तक भेजते हैं रिसीवर का मुख्य कार्य कंप्यूटर से संकेतों को प्राप्त करना है|

Trackball (ट्रैकबॉल)

ट्रैकबॉल मैकेनिकल माउस की तरह  देखने वाला एक Pointing इनपुट डिवाइस है| जिस में ऊपरी सतह पर एक रबड़ की बॉल लगी होती है जिस को घुमाने से माउस प्वाइंटर को कंट्रोल किया जा सकता है | ट्रैकबॉल मैकेनिकल माउस  की तकनीकी के आधार पर कार्य करता है|

Joystick (जॉयस्टिक)

जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग मुख्यतः गेम खेलने के लिए किया जाता है| गेम खेलने के लिए कीबोर्ड या  माउस का भी प्रयोग किया जा सकता है परंतु कुछ गेम ऐसे होते हैं जिनको सिर्फ जॉयस्टिक की सहायता से खेला जा सकता है| जॉयस्टिक गेम खेलने का एक बहुत ही लोकप्रिय इनपुट डिवाइस है जो कार में लगे गियर  की तरीके से दिखाई देता है और कार्य करने का तरीका भी इसके हैंडल को घुमाकर कंप्यूटर में ऑब्जेक्ट को कंट्रोल किया जा सकता है|

Light Pen (लाइट पेन)

लाइट पेन आम पेन की तरह  दिखने वाला एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई चित्र या ग्राफिक्स बनाने में किया जाता है| लाइट पेन की सहायता से बनाए गए चित्र को कंप्यूटर में सुरक्षित किया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उसमें सुधार भी किए जा सकते हैं|  लाइट पेन की सहायता से कंप्यूटर को निर्देश भी दिए जा सकते हैं|

Touch Screen (टच स्क्रीन)

टच स्क्रीन एक इनपुट डिवाइस है|  यह एक विशेष प्रकार  की डिस्प्ले यूनिट होती है जिसमें आउटपुट भी देखा जा सकता है साथ में इनपुट भी दिया जा सकता है  अतः इसको इनपुट तथा आउटपुट दोनों डिवाइस की कैटेगरी में रखा जाता है|  टच स्क्रीन की सहायता से इनपुट देने के लिए उंगलियों का प्रयोग किया जाता है|  उंगलियों के प्रयोग से स्क्रीन पर दिखने वाले ऑब्जेक्ट को चुना जा सकता है और इसकी सहायता से कंप्यूटर को निर्देश दिए जा सकते हैं|  यह एक ऐसा इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कम जानकारी रखने वाले व्यक्ति द्वारा भी आसानी से किया जा सकता है|  आज के दिनों में अधिकतर मोबाइल में टच स्क्रीन का उपयोग किया जाता है जिससे यूजर को बहुत ही सरलता से इनपुट देने में सहायता मिलती है|

Bar code reader (बार-कोड रीडर)

बारकोड रीडर का उपयोग बारकोड को रीड करने के लिए किया जाता है|  प्रोडक्ट के ऊपर छापे बारकोड में कई तरीके की महत्वपूर्ण जानकारियां छिपी होती हैं जिनको रीड करने के लिए बारकोड रीडर का उपयोग किया जाता है | मार्केट में उपलब्ध अधिकतर प्रोडक्ट में बारकोड रीडर दिया होता है  जिसमें कई माह महत्वपूर्ण जानकारियां होती है जैसे उनका प्राइस, मैन्युफैक्चरिंग डेट आदि को पढ़ने के लिए किसका उपयोग किया जाता है तथा बिलिंग काउंटर पर इसके द्वारा बिल तैयार करने में भी उपयोग किया जाता है|

Scanner (स्केनर)

 स्केनर एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग हार्ड कॉपी ( छपे हुए पेज)  को सॉफ्ट कॉपी में बदलने के लिए किया जाता है|  पेपर पर छपी हुई सूचना को कंप्यूटर में सीधे तौर पर इनपुट करता है|

OMR (ओ.एम.आर.)

OMR अर्थात Optical Mark Recognition एक इनपुट डिवाइस है जो किसी कागज पर पेन या पेंसिल के चिन्हों की उपस्थिति और अनुपस्थिति को जांचने के लिए प्रयोग किया जाता है| OMR इनपुट डिवाइस को किसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को जांचने के लिए प्रयोग किया जाता है इस तरह की उत्तर पुस्तिकाओं में वैकल्पिक  प्रश्न होते हैं जिनका उत्तर OMR शीट पर दिया जाता है|  ओएमआर शीट की जांच OMR के द्वारा की जाती है|

MICR (Magnetic Ink Character Recognition)

MICR एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग बैंकिंग में चेक में दिए गए MICR  कोड को पढ़ने के लिए किया जाता है| MICR कोड मैग्नेटिक इंक से छपे करैक्टर होते हैं,  जिन को पढ़ने के लिए इसका उपयोग किया जाता है| यह एक स्वचालित मशीन होती है साथ में इसमें गलतियां होने के आसार बिल्कुल ना के बराबर होते हैं, जिसकी वजह से इसको बैंकिंग सेक्टर में प्रयोग किया जाता है|

1.3.1.3 Output Device (आउटपुट डिवाइस)

कंप्यूटर में आउटपुट डिवाइस एक हार्डवेयर कंपोनेंट है जिसका प्रयोग कंप्यूटर से आउटपुट प्राप्त करने के लिए किया जाता है|  कंप्यूटर के द्वारा कई अलग अलग तरह का आउटपुट जनरेट होता है जिसको प्राप्त करने के लिए कई अलग-अलग तरह के आउटपुट डिवाइस का प्रयोग किया जाता है जैसे वीडियो , ऑडियो तथा  टेक्स्ट को प्राप्त करने के लिए इनसे संबंधित आउटपुट डिवाइस का उपयोग होता है|

Computer में प्रयोग होने वाले आउटपुट डिवाइस कई प्रकार के होते है जो निम्न प्रकार है:-

  • Monitor (CRT , LCD , LED , TFT )
  • Printer
  • Plotter
  • Speaker
  • Headphones
  • Projector

Monitor

मॉनिटर एक ऐसा डिवाइस है जिसके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त होने वाले  आउटपुट को विजुअल फॉर्म में दिखाई पड़ता है|  इसे विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU)  भी कहते हैं|  कंप्यूटर में  प्रयोग होने वाले  मॉनिटर   CRT , LCD , LED , TFT

प्रिंटर (Printer)

प्रिंटर (Printer) एक ऐसा आउटपुट डिवाइस (Output Device) है जो सॉफ्ट कॉपी (Soft Copy) को हार्ड कॉपी (Hard Copy) में परिवर्तित (Convert) करता हैं|

प्रिंटर के प्रकार (Types of Printer) (Two)

  1. Impact Printer
    1. Dot Matrix Printer
    2. Daisy Wheel Printer
    3. Line Printer
    4. Chain Printer
    5. Drum Printer etc.
  2. Non-Impact Printer
    1. Inkjet Printer
    2. Thermal Printer
    3. Laser Printer
    4. Electromagnetic Printer
    5. Electrostatic Printer

 

Dot matrix printer

यह एक लोकप्रिय कंप्यूटर प्रिंटर है जो वांछित आकार बनाने के लिए छोटे डॉट्स का उपयोग करके कागज और ग्राफिक्स पर प्रिंट करता है।

Inkjet printer

इंकजेट प्रिंटिंग एक प्रकार का कंप्यूटर प्रिंटर है जो कागज, प्लास्टिक या अन्य सबस्ट्रेट्स पर स्याही की बूंदों को फैलाकर एक डिजिटल छवि बनाता है।

Laser printer

लेजर प्रिंटिंग एक इलेक्ट्रोस्टैटिक डिजिटल प्रिंटिंग प्रक्रिया है जो तेजी से एक अंतरित छवि को परिभाषित करने के लिए एक चार्ज ड्रम के ऊपर लेजर बीम पास करके उच्च गुणवत्ता वाले पाठ और ग्राफिक्स का उत्पादन करता है।

Speed of Printer (प्रिंटर की गति)

  • Character Per Minute-CPM
  • Line Per Minute-LPM
  • Pages Per Minute-PPM

Quality of Printer (प्रिंटर की गुणवत्ता)

  • Dots Per Inch-DPI

IT gadgets and their applications

IT gadgets and their applications

August 15, 2019 by Balmukund Maurya

IT gadgets and their applications

(आईटी गैजेट और उनके अनुप्रयोग)

एक आईटी डिवाइस “सूचना और संचार प्रौद्योगिकी” के लिए प्रयोग होता है। यह एक व्यापक शब्द है जो सभी उपलब्ध संचार उपकरणों जैसे कि टेलीविज़न सेट, सेल फ़ोन, पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट, आदि को कवर करता है। आईटी में इंटरनेट से जुड़े डिवाइस और वायरलेस तकनीक द्वारा समर्थित मोबाइल दोनों शामिल हैं। इसकी परिभाषा में उपकरणों जैसे लैंडलाइन फोन, रेडियो और प्रसारण टीवी शामिल हैं। आईसीटी डिवाइस व्यक्तियों और संगठनों (कंपनियों, सरकारों और शैक्षिक प्रतिष्ठानों) के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए अनुप्रयोगों के माध्यम से डिजिटल दुनिया में एक दूसरे के साथ संवाद करने की अनुमति देते हैं|

नवीनतम आईसीटी गैजेट्स और उनके उपयोग में स्मार्टफोन, टैबलेट, डिजिटल टीवी और अन्य रोबोट-आधारित तकनीक शामिल हैं।

हमारे दैनिक जीवन में आईटी के समावेश ने लगभग सभी चीजों को बदल दिया है । हम व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर कैसे बातचीत करते हैं। हम उस तरह से अध्ययन नहीं करते जैसे हम करते थे, जैसे हम काम करते थे, अब वैसा नहीं है। आईसीटी डिवाइस हमारे जीवन में लगातार क्रांति ला रहे हैं, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अब मानव द्वारा किए गए सैकड़ों कार्य करते हैं।

आईटी गैजेट्स की सूची:-

  • TV
  • Mobile
  • Laptop
  • Tablet
  • Desktop
  • PDA
  • GPS
  • Telephone

 IT गैजेट्स के सभी प्राथमिक उपयोगों:-

  1. वे बातचीत को आसान बनाते हैं
    • आईसीटी का उपयोग डिजिटल दुनिया में व्यक्तिगत, एक-दुसरे के साथ संबाद स्थापित करने का के आसान व बेहतर साधन है । आप कभी भी अपने घर से बाहर निकले बिना किसी से भी बात कर सकते हैं। यह अविश्वसनीय है कि कुछ ही वर्षों में यह संभव हो पाया है कि आप दुनिया में किसी से भी जुड़ सकते हैं, चाहे वह कहीं भी हो।
  2. वे कंपनियों को बढ़ने में मदद करते हैं
    • व्यापार की दुनिया में, आईसीटी डिवाइस विभिन्न उद्यमों और व्यक्तियों के बीच अधिक सुलभ कनेक्शन के लिए अनुमति देते हैं। वे डेटा भंडारण के नए तरीके के कारण कंपनियों को पैसे बचाने में मदद करते हैं, और ग्राहक सेवा में अत्यधिक सुधार हुआ है।
  3. वे हमें हर जगह सब कुछ करने की अनुमति देते हैं
    • साधारण नागरिकों के रूप में, हम फोन पर बात करने या किसी को टेक्स्ट करने के लिए आईटी गैजेट्स का उपयोग करने का आनंद ले सकते हैं। यदि हम इंटरनेट पर एक नज़र डालें, तो हम दर्जनों  सोशल मीडिया वेबसाइटों और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते है। आप चित्र साझा कर सकते हैं, हजारों छवियां पा सकते हैं और सबसे दिलचस्प लेख पढ़ सकते हैं। ये सभी चीजें सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के माधयम से उपलब्ध हैं।
  1. वे हमारी प्रभावशीलता को बढ़ाते हैं
    • आईसीटी उपकरणों की शुरूआत से पहले, संदेश या पत्र को अपने गंतव्य पर पहुंचने में दिन या सप्ताह लगते थे । कुछ जानकारी का पता लगाने के लिए पुस्तकालय में जाने के बजाय, अब हमारी सेवा में इंटरनेट है।
  2. वे जगह को बचाने में मदद करते हैं
    • प्रत्येक नया सेल फोन पिछले की तुलना में छोटा हो रहा है, टीवी सेट पतले हो गए हैं, और लैपटॉप कम और कम जगह लेते हैं। जैसा कि अधिकांश लोगों के पास रहने के लिए सीमित स्थान है, यह बहुत सराहनीय पहलू है।
  3. वे हमारा मनोरंजन करते हैं
    • आईटी गैजेट्स की वर्तमान पीढ़ी के साथ, आपके पास चुनने के लिए मनोरंजन स्रोतों की एक विशाल विविधता है। आप अपने पीसी पर एक गेम खेल सकते हैं, टीवी पर एक शो देख सकते हैं, या सिर्फ YouTube पर सैकड़ों वीडियो में खुद को खो सकते हैं। आज के दिन और उम्र में, आपको फिर से ऊब महसूस करने की ज़रूरत नहीं है|
  4. शिक्षा में आईटी के अनुप्रयोग
    • अकेले शिक्षा में आईटी के दर्जनों उपयोग हैं। वे शिक्षकों को उनके पाठ के दौरान उपयोग करने के लिए कई संसाधन प्रदान करते हैं। इसके अलावा, वे शिक्षक और उनके छात्रों के बीच अधिक सहभागिता की अनुमति देते हैं। व्यक्तिगत कंप्यूटर का उपयोग परीक्षण के लिए किया जा सकता है, भौतिक रूप में उपलब्ध पाठ्यपुस्तकों को डिजिटल रूप में बदलने तथा उनकी विद्यार्थियों तक उपलब्धता बढ़ाने में सहायक है।
Characteristics of computer system

Characteristics of computer system

August 14, 2019 by Balmukund Maurya

Characteristics of computer system

(कंप्यूटर प्रणाली के लक्षण)

कंप्यूटर में कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ हैं, जिन्होंने इसको इतना लोकप्रिय बना दिया है।

कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं हैं:-

1. Speed (गति)

कंप्यूटर एक सेकंड में लाखों  गणनाएं कर सकता है | वर्तमान समय में Computer नैनो सेकंड (10-9 सेकंड ) में भी गणनाएं कर सकता है | कंप्यूटर की clock speed megahertz (MHz) or gigahertz (GHz) में मापते हैं |

2. Accuracy (शुद्धता)

कंप्यूटर कठिन से कठिन कार्य का बिना किसी त्रुटि के परिणाम निकाल देता है | गणना के दौरान अगर कोई गलती पाई जाती है तो  डेटा वा प्रोग्राम में मानवीय गलतियों के कारण होता है |

3. Diligence (लगन)

कंप्यूटर किसी भी कार्य को बिना रूके बिना थके लाखों करोड़ों बार कर सकता है |

4. Versatility (बहुउद्देशीय)

कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं | आधुनिक कंप्यूटर में एक समय पर अलग -अलग प्रकार के कार्य करने की क्षमता होती है |

5. Storage capacity (भंडारण क्षमता)

कंप्यूटर की मेमोरी में बहुत सी जानकारियां Store की जा सकती है जिनका भविष्य में उपयोग किया जा सकता है|

6. Secrecy ( गोपनीयता ) :

कंप्यूटर में पासवर्ड (Password) का उपयोग करके हम अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं |

CCC Mock Test 27 Hindi

CCC Mock Test 27 Hindi

June 24, 2019 by Balmukund Maurya

CCC Mock Test मे आपको 30 मिनट का Time मिलेगा जिस में Total 30 Questions के Answers देने होंगे|
Mock Test के समाप्त करने पर आपको  Score दिखेगा|  Questions के correct Options देखने के लिए
View Questions पर click  करे | आप Test के  बीच में किसी भी टाइम किसी भी क्वेश्चन पर आगे या पीछे
जा सकते हैं,  जिसके लिए आप Back Button का  उपयोग  कर सकते  हैं  या फिर ऊपर दिए गए ग्रिड  में 
Question Number पर क्लिक करके भी Question पर आगे पीछे जा सकते हैं|

CCC Mock Test 26 Hindi

CCC Mock Test 26 Hindi

June 24, 2019 by Balmukund Maurya





CCC Mock Test मे आपको 30 मिनट का Time मिलेगा जिस में Total 30 Questions के Answers देने होंगे|
Mock Test के समाप्त करने पर आपको  Score दिखेगा|  Questions के correct Options देखने के लिए
View Questions पर click  करे | आप Test के  बीच में किसी भी टाइम किसी भी क्वेश्चन पर आगे या पीछे
जा सकते हैं,  जिसके लिए आप Back Button का  उपयोग  कर सकते  हैं  या फिर ऊपर दिए गए ग्रिड  में 
Question Number पर क्लिक करके भी Question पर आगे पीछे जा सकते हैं|

CCC Mock Test 25 Hindi

CCC Mock Test 25 Hindi

June 24, 2019 by Balmukund Maurya





CCC Mock Test मे आपको 30 मिनट का Time मिलेगा जिस में Total 30 Questions के Answers देने होंगे|
Mock Test के समाप्त करने पर आपको  Score दिखेगा|  Questions के correct Options देखने के लिए
View Questions पर click  करे | आप Test के  बीच में किसी भी टाइम किसी भी क्वेश्चन पर आगे या पीछे
जा सकते हैं,  जिसके लिए आप Back Button का  उपयोग  कर सकते  हैं  या फिर ऊपर दिए गए ग्रिड  में 
Question Number पर क्लिक करके भी Question पर आगे पीछे जा सकते हैं|

CCC Mock Test 21 Hindi

CCC Mock Test 21 Hindi

January 27, 2019 by Balmukund Maurya





Instruction

  1. टेस्ट स्टार्ट करने के लिए निचे दिए गए स्टार्ट बटन पर क्लिक करे।
  2. टेस्ट में कुल 30 प्रश्न है जिसके लिए 30 मिनट का टाइम दिया गया है।
  3. टेस्ट के अंत में स्कोर देख सकते है।
  4. View Questions पर क्लिक कर के सभी प्रश्नो के सही उत्तर देख सकते है।

 

Leaderboard: CCC New Quiz Hindi 21

maximum of 30 points
Pos. Name Entered on Points Result
Table is loading
No data available

CCC Mock Test 20 Hindi

CCC Mock Test 20 Hindi

January 27, 2019 by Balmukund Maurya





Instruction

  1. टेस्ट स्टार्ट करने के लिए निचे दिए गए स्टार्ट बटन पर क्लिक करे।
  2. टेस्ट में कुल 30 प्रश्न है जिसके लिए 30 मिनट का टाइम दिया गया है।
  3. टेस्ट के अंत में स्कोर देख सकते है।
  4. View Questions पर क्लिक कर के सभी प्रश्नो के सही उत्तर देख सकते है।

 

Leaderboard: CCC New Quiz Hindi 20

maximum of 30 points
Pos. Name Entered on Points Result
Table is loading
No data available

CCC Mock Test 19 Hindi

CCC Mock Test 19 Hindi

January 27, 2019 by Balmukund Maurya





Instruction

  1. टेस्ट स्टार्ट करने के लिए निचे दिए गए स्टार्ट बटन पर क्लिक करे।
  2. टेस्ट में कुल 30 प्रश्न है जिसके लिए 30 मिनट का टाइम दिया गया है।
  3. टेस्ट के अंत में स्कोर देख सकते है।
  4. View Questions पर क्लिक कर के सभी प्रश्नो के सही उत्तर देख सकते है।

 

Leaderboard: CCC New Quiz Hindi 19

maximum of 30 points
Pos. Name Entered on Points Result
Table is loading
No data available